पूर्व संगठन महामंत्री हृदयनाथ सिंह के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक..

रांची(RANCHI): झारखंड भाजपा के वर्ष 2005तक संगठन महामंत्री रहे हृदयनाथ सिंह जी का आज निधन हो गया। स्व सिंह भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक भी रहे।

स्व सिंह का जन्म उत्तरप्रदेश के जिला जौनपुर अंतर्गत अमावा खुर्द गांव में हुआ था। गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान वे आरएसएस से जुड़े।

स्व सिंह झारखंड के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के भी संगठन महामंत्री रहे।

भाजपा में आने के पूर्व स्व सिंह आरएसएस में पीलीभीत के जिला प्रचारक एवम अयोध्या और झांसी के विभाग प्रचारक के रूप में राष्ट्र सेवा की।

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने स्व सिंह की आत्मा की शांति केलिए ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि प्रभु उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिजनों को धैर्य और साहस प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, नीलकंठ सिंह मुंडा, अपर्णा सेन गुप्ता,राज पालिवाल,विनोद शर्मा,प्रणव वर्मा,सुनील सिंह,जेपी पटेल,महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,मुनेश्वर साहू,नवीन जायसवाल,विवेक भवानी सिंह,शर्मिला रजक, काजल प्रधान,रीता मिश्रा, मिस्त्री सोरेन,कोषाध्यक्ष दीपक बंका ,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,सह मंत्री सूरज चौरसिया आदि शामिल हैं।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *