सात सूत्रो मांगों को लेकर खुदिया कोलियरी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का एक दिवसीय धरना, प्रबंधन के खिलाफ लगे नारे…

सात सूत्रो मांगों को लेकर खुदिया कोलियरी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का एक दिवसीय धरना, प्रबंधन के खिलाफ लगे नारे…

धनबाद(NIRSA): गुरुवार को निरसा के खुदिया कोलियरी फिल्टर रूम के समक्ष राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस संबंध में क्षेत्रीय सचिव शशि भूषण तिवारी एवं संयुक्त सचिव वैभव सिन्हा ने कहा की प्रबंधक अगर समय रहते हमारी मांगों पर विचार करता तो जो कलंक इसीएल एरिया पर सीबीआई के छापेमारी से लगा है वह नहीं लगता। अभी भी प्रबंधक कान में तेल देकर सो रहा है। हमलोग आज सांकेतिक एकदिवासीय धरना दे रहे है। अगर प्रबंधक हमारी मांगों पर सार्थक पहल नहीं किया तो हमलोग आगे की रणनीति तैयार कर चरणबद्ध आंदोलन करने ओर विवस होंगे। इसकी सारी जबाबदेही इसीएल प्रबंधक की होगी। करीब दो घंटे तक चले धरना के बाद प्रबंधक वार्ता करने को तैयार हुई।

वार्ता के बाद क्षेत्रीय सचिव शशि भूषण तिवारी ने कहा की वार्ता सार्थक हुई है। अभिकर्ता ने आश्वासन दिया है की सभी मांगों पर सार्थक निर्णय लिया जाएगा। बाबजूद अगर प्रबंधक हमारी मांगों की अनदेखी करता है तो हमलोग रणनीति तैयार कर प्रबंधक के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *