झरिया[JHARIA] झरिया शहर में लगातार वाहनों की कतार लगने के कारण आए दिन इमरजेंसी सेवा घंटों बाधित होने के कारण झरिया की जनता प्रशासनिक अधिकारियों से झरिया शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए लगातार मांग कर रहे थे।
जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े तेवर को अपनाते हुए बुधवार को झरिया बांटा मोड़, देशबंधु,चार नंबर, लक्ष्मीनिया मोड, कतरास मोड़ आदि क्षेत्र में ऑटो टेंपो में बाजा लगाकर माइक द्वारा अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों को सूचित करने का काम किया। इसके लिए वाहन चालकों व मालिकों को आने जाने वाले वाहनों को रूट भी बताया है।
बताया की झरिया शहर से धनबाद की और जाने के लिए चार नंबर इंदिरा चौक होते हुए घनबाद जायेंगे।जबकि घनबाद की और से आने वाली सभी छोटी बड़ी टोटो ऑटो चार पहिया वाहन आदि भी झरिया बजार प्रवेश नहीं करेगा। टोटो ऑटो या चार पहिया वाहन अगर ट्रैफिक रूल कानून किसी ने तोड़ने का काम किया तो उन पर प्रशासन कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी। अगर जरूरत पड़ी तो उनके वाहन भी जप्त किया जाएगा।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

