सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा सदन के मीडिया प्रभारी आशीष सिंह सूर्यवंशी ने दिल्ली के लोकसभा सांसद व लोकप्रिय भाजपा नेता मनोज तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात की…

सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा सदन के मीडिया प्रभारी आशीष सिंह सूर्यवंशी ने दिल्ली के लोकसभा सांसद व लोकप्रिय भाजपा नेता मनोज तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात की…

सिंदरी(SINDRI): 8 अप्रैल, मंगलवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सिंदरी के सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा सदन के मीडिया प्रभारी आशीष सिंह सूर्यवंशी ने राजधानी दिल्ली में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद व लोकप्रिय भाजपा नेता मनोज तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनके सहयोगी अंकित शुक्ला भी उपस्थित रहे। आशीष ने बताया कि मुलाक़ात के दौरान राजनीतिक विषयों सहित सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा हुई। आशीष सिंह ने अपने अब तक के सामाजिक कार्यों, जनहित में चलाए गए अभियानों और ज़मीनी अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वे राष्ट्रवाद और सेवा को केंद्र में रखने वाली भाजपा की विचारधारा से विशेष रूप से प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि वे अपने सामाजिक जीवन को एक नई दिशा देने के इच्छुक हैं और निकट भविष्य में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं। सांसद मनोज तिवारी ने आशीष सिंह की सक्रियता और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *