अपनी मांग को लेकर महिलाकर्मी बैठी धरने पर कई यूनियन नेताओं का मिला समर्थन…

अपनी मांग को लेकर महिलाकर्मी बैठी धरने पर कई यूनियन नेताओं का मिला समर्थन…

30 जून 2023 को अनुकंपा के आधार पर बीसीसीएल कंपनी में एक महिला को मिला जॉइनिंग और 3 फरवरी 2025 को कंपनी प्रबंधन ने कार्यक्षेत्र से किया वंचित,

झरिया(JHARIA): बीसीसीएल कंपनी जो मिनी रत्न के नाम से भी अपनी पहचान के लिए मोहताज नहीं हैं। वैसे कंपनी में अनुकंपा के आधार पर अपने पिता के जगह पर 17 माह पूर्व एक महिला के ज्वाइनिंग देना और फिर कागजात में तुरुटिया निकाल कर कार्य क्षेत्र से वंचित कर देना कहीं ना कहीं प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है जिसका मार झेल रही है बीसीसीएल में कार्यरत महिला कर्मी सीमा कुमारी। वही प्रबंधन के कार्यशैली से युनियन के नेताओं एवं कोलकर्मियो में भी प्रबंधन के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।

बताते चलें कि बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 अन्तर्गत केओसीपी परियोजना में उम्र विवाद के मामले को लेकर केओसीपी में कार्यरत महिला कामगार सीमा कुमारी को कार्य क्षेत्र से वंचित कर दिया गया है। जिसको लेकर ऑफिस के चक्कर लगा लगाकर अपने को हारी थकी महशूस कर चुकी महिला मंगलवार को गोलकडीह कार्यालय के मुख्य द्वार स्थित भूख हड़ताल पर बैठी रहीं। जंहा महिला के समर्थन में भाकपा माले और जनता मजदूर संघ व अन्य युनियन के लोग भी शामिल हो गए हैं। भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान और जमसं के क्षेत्रिय सलाहकार समिति क्षेत्र संख्या 9 के दिनेश सिंह ने कहा है कि जब तक महिला को न्याय नहीं मिलेगा हम लोग उनके साथ खड़े हैं। सीमा कुमारी बस्ता कोला क्षेत्र के केओसीपी में कार्यरत है। पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर 30 जून 2023 को नौकरी मिली थी। 17 महीने काम करने के बाद उम्र विवाद का हवाला देकर केओ सीपी प्रबंधन 3 फरवरी 2025 को काम से बैठा दिया गया।कहा गया कि एसेसमेंट मेडिकल बोर्ड के अनुसार उम्र 37 साल चार महीना बताया गया है। जबकि सर्विस बुक में 33 साल 6 महीने हैं। सीमा का प्रोविजनल जॉइनिंग सर्विस बुक के अनुसार हुआ था। लेकिन प्रबंधन असेसमेंट मेडिकल बोर्ड का हवाला देकर उम्र विवाद का मामला खड़ा कर दिया और सीमा को काम से बैठा दिया गया।
इधर बीसीकेयू तो सीमा के समर्थन में था ही अब जनता मजदूर संघ और भाकपा माले के समर्थन करने से प्रबंधन के लिए समस्या खड़ी हो गई है। कहा गया कि सीमा 15 अप्रैल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेगी।

मौके पर बिंदा पासवान, दिनेश सिंह, तुलसी रवानी, देवरंजन दास,निर्मल बाउरी, राजेंद्र पासवान, निताई माजी,निरंजन बाउरी,रंजीत सिंह,भगवान नोनिया, सृष्टि गोप,रोहन गोप, अलाउद्दीन अंसारी, आदि शामिल थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *