DGP के आदेश पर चौथे चरण में 16 अप्रैल 25 को सूबे में होगा पुलिस जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन..धनबाद में 06 केंद्र पर होगी सुनवाई…

DGP के आदेश पर चौथे चरण में 16 अप्रैल 25 को सूबे में होगा पुलिस जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन..धनबाद में 06 केंद्र पर होगी सुनवाई…

धनबाद(DHANBAD):चौथे चरण के तहत 16 अप्रैल बुधवार को आयोजित होगी जन शिकायत समाधान शिविर, कुल 6 केंद्रों पर होगा जनता की समस्याओं का निदान..पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ शिविर में मौजूद रहेंगे सीओ व बीडीओ

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर 16 अप्रैल 2025 को पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का चौथा चरण होगा आयोजित

इस विशेष अभियान के तहत 16 अप्रैल बुधवार को धनबाद के कुल छह स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे निरसा पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना क्षेत्र के लिए शिविर नगर भवन चिरकुंडा में लगेगा। बाघमारा पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना का शिविर बी जी एम मैरेज हॉल राजगंज मे आयोजित होगा। सिंदरी पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना के लिए शिविर का आयोजन टाटा कम्युनिटी हॉल जामाडोबा में किया जाएगा। पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था अंतर्गत सभी थाना के लिए कला भवन लूबी सर्कुलर रोड में शिविर लगेगा। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 1 अंतर्गत सभी थाना के लिए हरदेव धर्मशाला गोविंदपुर में शिविर आयोजित होगा।पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय 2 अंतर्गत सभी थाना के लिए मॉडल स्कूल लथूरिया टुंडी में शिविर आयोजित की जाएगी।

जन शिकायत समाधान शिविर के तहत शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय विशेष सेल का संचालन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निवारण विभिन्न चरणों में किया जाएगा। लोग अपनी अपनी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9470589467 तथा ईमेल आईडी jansikayat-dhanbad@jhpolice.gov.in पर भी सीधे दर्ज़ करा सकते हैं।

वहीं कार्यक्रम में शिकायतकर्ता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पारा लिगल वॉलेंटियर भी शिविर में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में नागरिकों की समस्या को समझते हुए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक नीतिगत सुधार करने का प्रयास भी किया जाएगा। पुलिस पदाधिकारी या पुलिसकर्मी के विरुद्ध शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा वरीय पदाधिकारी के माध्यम से उसका निवारण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, नये कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जीरो एफआईआर, ऑनलाइन एफआईआर, डायल 112, डायल 1930 इत्यादि की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही संपत्ति मूलक अपराध, अपराधियों की सूचना, साइबर अपराध, नॉन बैंकिंग फाइनेंस, मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव के द्वारा अत्याधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान 16 अप्रैल को शिविर में आने वाले नागरिकों द्वारा संबंधित शिकायतों को प्राप्त कर उक्त शिकायतों का पंजीकरण किया जाएगा । शिविर में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मामले का निस्तारण उसी वक़्त शिविर मे किया जाएगा ।

शिविर के दौरान जिन शिकायतों का निबटारा तत्काल संभव नहीं होगा, वैसे मामलों के निस्तारण के लिए एक समय सीमा निर्धारित करते हुए शिकायतकर्ता को सूचित किया जाएगा । अभियान के उद्देश्य से गठित विशेष सेल यह सुनिश्चित करेगी कि जिन शिकायतों का निबटारा शिविर में नही हुआ वैसे मामलों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जा सके।

पुलिस द्वारा बनाये जा रहे सर्वोत्तम पद्धतियों को इस कार्यक्रम के दौरान शिविर में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि आम जनता को इसकी जानकारी दी जा सके। धनबाद मे रहने वाले नागरिक अपनी किसी भी तरह की शिकायत को अपने घर के नजदीक आयोजित होने जा रहे जन समस्या समाधान शिविर में जाकर दर्ज़ करा सकते हैँ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *