धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान…

धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में दिनांक 07.04.25 से आज दिनांक 08.04.25 की प्रातः 08:00 बजे तक धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, बरकाकाना, डाल्टनगंज स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग की गयी | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप कुल 1128 यात्रियों को पकड़ा गया | इस जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से 05 लाख 98 हज़ार 570 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व उन्हें कड़ी हिदायत दी गई | चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया | धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी । इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है ताकि वे टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *