धनबाद(DHANBAD) :आग की चपेट में आदिवासी का घर जला ,बेटी की शादी की थी तैयारी,आग की लेप्टो ने परिवार को किया झकझोर ,घटना धनबाद जिले की पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र की है जहां रूपन के निवासी लखीराम टुडू के घर में रात करीब एक बजे किसी कारण वश आग लग गई और नगद 45 हजार रुपए 50मन धान ओर एक क्विटल चावल और जो बेटी की शादी के सोना चांदी आभूषण थे वो चल कर राख हो गया।लखीराम टुडू की पत्नी रासमुनि टुडू ने बताया कि हम लोग सोए हुए थे अचानक से घर में आग लग गई और जितने भी सामान था जल कर राख हो गया है।ग्रामीणों ने आग को अपने सूझ बूझ से बुझाया और आग को फैलने से बचाया।लखीराम टुडू की बेटी की शादी है जिसकी तैयारी परिवार कर रहे थे।लेकिन आगजनी के कारण आज उनका सपना टूटता नजर आया।रूपन के मुखिया शतीश मुर्मू के द्वारा अंचल ओर प्रखंड को आगजनी की घटना को सूचना दी गई।जिसके बाद पूर्वी टुंडी के अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल अपने पूरी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत के रसोई की तमाम सामग्री मुहैया करवाए।साथ ही पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान आपदा विभाग से मिलने वाली राशि एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से पीएम आवास दिलाने की बात कही।साथ उन्होंने परिवार को स्वस्थ करवाया कि अंचल आप के साथ है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

