निरसा मुगमा बाईपास स्थित कालीमाता कालोनी के बंद छह घरों से हुई लाखों रुपए की चोरी, चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती…

निरसा मुगमा बाईपास स्थित कालीमाता कालोनी के बंद छह घरों से हुई लाखों रुपए की चोरी, चोरों ने दी पुलिस को खुली चुनौती…

धनबाद(NIRSA): हत्या,लुट और चोरी यह कोयलांचल धनबाद के लिए एक आम बाते हो गई है महज 24 पहले ही धनबाद निरसा के कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप में कुंदन रवानी नामक युवक की हत्या हुई थी,इसकी गुत्थी सुलझी ही नहीं की चोरों द्वारा एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली ताजा मामला निरसा,मुगमा बाईपास स्थित कालीमाता कालोनी के बीते रात चोरों ने बंद छह घरों में लाखों रुपए की चोरी की घटना की अंजाम दे डाली है। जिसके कारण आस पास के लोग काफी भय है,यह खबर वाकई में चिंताजनक है, मुगमा बाईपास में इस तरह की चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में काफी भय का माहौल है। बीते दिसंबर माह में भी इसी तरह का एक साथ पांच घरों में चोरों द्वारा लगभग 15 लाख की चोरी हुई थी।उस चोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिर यह दूसरी घटना,निरसा पुलिस ने चोरी हुए घरों का निरीक्षण तो किया है लेकिन स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस को भी इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए चोरी के मामले को उद्भेदन करना चाहिए अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए ताकी लोगों को पुलिस पर भरोसा कायम रह सके।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *