धनबाद(SINDRI): रामनवमी के अवसर पर सिंदरी में जय श्रीराम दल अखाड़ा कांड्रा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लिए, जय श्रीराम के नारे लगाए और तलवारों से हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। शोभायात्रा शिव शक्ति क्लब हेड कांड्रा से कांड्रा बाजार, कोल बोर्ड कॉलोनी, बजरंगबली मंदिर गौशाला ओपी, दुर्गा मंदिर, और अंततः पंचमुखी मंदिर गौशाला बजरंगबली मंदिर में शोभायात्रा समाप्त हुई। इसमें भगवान राम, हनुमान और अन्य देवी देवताओं की सुंदर झांकियाँ शामिल थीं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला मंत्री सोनू गिरी का भव्य स्वागत हुआ। साथ ही पूर्व विधायक की धर्म पत्नी सह भाजपा नेत्री श्री मती तारा देवी एवं अन्य शामिल गणमान्य भाई बहनों को बजरंग दल की ओर से सम्मानित किया गया। जय
श्री राम’ के उद्घोष के साथ हुए इस अभिनंदन समारोह में उन्होंने राम जन्मोत्सव के ऐतिहासिक महत्व और राम मंदिर निर्माण को लेकर हिंदू समाज के संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह राम जन्मोत्सव विशेष है क्योंकि राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरा वर्ष है, जब देशभर में उल्लासपूर्वक पर्व मनाया जा रहा है। श्री राम हर हिंदू के हृदय में बसते हैं और हिंदू समाज ने वर्षों
के संघर्ष के बाद राम मंदिर का सपना साकार किया। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो, के प्रतिनिधि कुमार महतो, अशोक महतो, सरवन महतो, बाबू भैया, शत्रुघ्न महतो, विक्रम महतो, गंगा महतो, राजू महतो, विद्या महतो, समर महतो, रवि रंजन, अमर महतो, सूरज महतो, सोनू सिंह, कर्ण महतो, प्रकाश मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

