सीएम हेमंत सोरेन से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कल्पना सोरेन भी थीं मौजूद…

सीएम हेमंत सोरेन से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कल्पना सोरेन भी थीं मौजूद…

रांची(RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. इस अवसर पर सीएम की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं.

एयर शो के लिए किया आमंत्रित


रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में 19 एवं 20 अप्रैल को विश्वस्तरीय एयर शो का आयोजन किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना की ओर से झारखंड में पहली बार रांची में एयर शो का आयोजन हो रहा है. इस लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और उन्हें आमंत्रित किया.

वायुसेना के अधिकारियों ने डीसी से की थी मुलाकात

झारखंड में भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) का पहला एयर शो राजधानी रांची में आयोजित किया जा रहा है. पिछले दिनों रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री से उनके कार्यालय कक्ष में भारतीय वायुसेना की टीम ने मुलाकात की थी. भारतीय वायुसेना की टीम ने उपायुक्त से रांची में सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम द्वारा किए जानेवाले एयर शो को लेकर जानकारी दी थी और आवश्यक सहयोग देने का आग्रह किया था. डीसी ने टीम को आश्वस्त किया था कि उन्हें जिला प्रशासन हर संभव मदद देगा.

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *