कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया…

कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 07.04.25 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा द्वारा मंडल के कुल 26 कर्मचारियों को मार्च 2025 माह में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया । इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/असामान्यताओं को टला गया | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *