पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ में जय श्री राम की गूंज, पूरा जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाको मे बाजार हुआ राममय! अखाड़ों से निकली भव्य शोभा यात्रा। पाकुड़ में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा हिरणडांगा रेलवे स्टेशन बागती पाड़ा बाहिरग्राम सहित कई ग्रामीण इलाके से शुरुआत हुई और वीर कुबर सिंह चौक मे आखरा का भव्य स्वागत किया गया आखारे मे एक से बड़ कर एक लाठी भला तलवार से अपना करतूत दिखया पाकुड़ नगर थाना मे भी सभी अखाड़ा के लोगो ने अपने कालकारी डीसी मनीष कुमार एसपी प्रभात कुमार एसडीओ साईमन मरांडी सहित ज़िलें के सभी पदाधिकारीओ के सामने प्रस्तुत किया रामनवमी शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराने क़ो लेकर सभी क़ो धन्यवाद दिया. पुरे नगर छेत्र मे चौक चौराहा होते हुए मुख्य मार्गों से गुजरी। इसमें प्रस्तुत की गई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भाग लिया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इससे यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
रामनवमी के अवसर पर नारी शक्ति का उत्साह चरम पर देखा गया… इस शोभा यात्रा में नारी शक्ति राम धुन पर जमकर झूमती नजर आई..
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

