नामकुम में धूमधाम से मनायी गई रामनवमी, 24 अखाड़ो की भव्य शोभायात्रा ने जीता दिल…

नामकुम में धूमधाम से मनायी गई रामनवमी, 24 अखाड़ो की भव्य शोभायात्रा ने जीता दिल…

रांची(RANCHI) :राजधानी रांची के नामकुम की रामनवमी काफ़ी मशहूर और देखने लायक होती. मर्यादा पुरषोत्तम राम और महावीर की भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलता है. नामकुम की रामनवमी का अपना इतिहास और स्वर्णिम संस्कृति है. जिसकी बानगी आज भी दिखाई पड़ती है.

इस साल भी वही जोश -खरोश और भक्ति देखने को मिली, जिसने भी यहां आकर दीदार किया, वह राममय हो गया.
श्री महावीर मण्डल, केंद्रीय समिति नामकुम की और से नामकुम अखाड़ा मे श्री रामनवमी महोत्सव मनाया गया.जिसकी अगुवाई अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ किया. इस दरमियान आस पास के 24 चौबीस अखड़ों ने शोभा यात्रा, झांकी और महाविरी झंडे के साथ हजारों की संख्या में रामभक्त आए. आसमान जय श्री राम के उदघोष और महाविरी झंडों से पटा पड़ा था.

रामनवमी में दस हजार से ज्यादा महिलाएं और लगभग 42000से ज्यादा रामभक्त अखाड़ा की शोभा बढ़ा रहे थे. सबसे पहले प्रवेश करने वाला अखाड़ा लाल साहब कालोनी सदाबहार चौक रहा. नामकुम स्टेशन से आये 250 मीटर का महाविरी झंडा और तिरंगा अखाड़ा का शोभा बढ़ा रही थी. मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अस्त्र शस्त्र संचालन प्रतियोगिता मे प्रथम आये महावीर मण्डल करम टोली को प्रथम पुरस्कार की ट्रॉफी प्रदान किया. सांसद संजय सेठ ने कहा कि ”रामनवमी हम सबों को एकता के सूत्र मे बंधे रहने का संदेश देती है” वही दूसरा स्थान जन जागृति क्लब कुम्हार टोली नामकुम को मिला. विधायक और मुख्य अतिथि राजेश कछप ने झाँकी का प्रथम पुरस्कार रामायण दल बड़ाम को नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान किया. विधायक सुरेश बैठा ने नामकुम स्टेशन एवम कुम्हार टोली जोरार् संयुक्त रूप से झांकी का दूसरा पुरस्कार नकद और ट्रॉफी प्रदान कर किया.जोड़ा मन्दिर सिदरोल और कुटियातु को संयुक्त रूप से झांकी मे तीसरा स्थान का पुरस्कार कर्नल संजय एवम कर्नल शशि भूषण ने दिया. तेतरी, कोचा टोली, पतरा टोली, चाय बगान, काली नगर, बाल्मीकि नगर द्वारा भी आकर्षक झांकी निकाला गया. जिन्हें, राकेश रोशन उप विकास आयुक्त, अमर पाण्डे पुलिस उपाधीक्षक, कर्नल संजय, कर्नल शशि भूषण, अध्यक्ष मनोज सिंह, अखाड़ा अध्यक्ष अनिल वर्मा, थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुखिया अनिता तिर्की, सीता लकडा, विजय कुमार बी डी ओ,कमल किशोर सिंह सी ओ, ने पुरस्कार दिया.
विधायक राजेश कच्छप ने इस अवसर पर कहा कि “सीता और राम समाज के बहुत बड़े आदर्श है” वही सुरेश बैठा ने कहा कि “सभी समुदाय के लीग इसमें शामिल होकर भाईचारा का मिशाल कायम करते है” कर्नल संजय ने इस परंपरा को बचाये रखने की लोगों से अपील की. इनके अलावा अमर पांडेय , आरती कुजुर्, ने भी अखाड़ा को संबोधित किया. इस महोत्सव की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने किया.उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि ” रामनवमी एक ऐसा पर्व है जो सभी को एकता में रहने का सन्देश देता है. महवीर की तरह बालशाली और भगवान राम की तरह मर्यादा में जीवन जीने की सीख देता है “
इधर अखाड़ा अध्यक्ष अनिल वर्मा ने सभी अखाड़ा धारियों का स्वागत किया. वही संचालन बिकु सिंह और प्रभुदयाल बडाइक् ने संयुक्त रूप से किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रिंकू राय ने किया.
इस रामनवमी महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अनिल वर्मा, बिकु सिंह, संजीव सिंह, अजीत कुमार,रिंकू राय, छोटू गोप, मंटू राय, प्रभु दयाल बडाइक्, गोल्डि सिन्हा, विमल सिन्हा, शारदा देवी, रूपा चौहान, जयंती देवी, सुषमा देवी, अनिल सिंह, कृष्णा कुमार, प्रकाश भारती, अमित श्रीवास्तव, संदीप सिंह, पुष्पा चौधरी, बिनोद सिंह,राकेश शर्मा, बिपिन सिंह, रवि कुमार, पृथ्वी राज, नारायण, नीरा देवी, महावीर नायक की अहम भूमिका रही.
इस अवसर पर सनोज कुमार, राहुल कुमार, ललन सिंह, सुराजदीप सिंह, प्रदीप सिंह, रमेश पांडेय, शंकर पांडेय, बिकाश कुमार, शंकर कुमार, राजू गोप, उषा पांडेय, नितु सिंह, श्वेता तिवारी, राकेश सिंह, लल्लू चौधरी, दुर्गा शंकर झा, पुष्पा चौधरी,देवराज, युवराज,आशा देवी, सहित हजारों राम भक्त मौजूद रहें.

NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *