अब AI करेगा UP के औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा, UPSIDA और IIT कानपुर के बीच समझौता…

अब AI करेगा UP के औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा, UPSIDA और IIT कानपुर के बीच समझौता…

उत्तर प्रदेश(UTTAR PRADESH):उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों की देखरेख और सुरक्षा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के रख-रखाव को बेहतर किए जाने व सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर के साथ करार किया है। UPSIDA और IIT कानपुर के AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस करार का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों को लागू करना है, जिससे सुरक्षा, निगरानी, संचालन और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जा सके।

UPSIDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयूर महेश्वरी के मुताबिक इस समझौते से औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा और मजबूत होगी। AI आधारित निगरानी प्रणाली और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम से रीयल-टाइम डेटा का विश्लेषण होगा, जिससे संभावित खतरों की पहचान कर सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। AI से औद्योगिक क्षेत्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर की निगरानी और रखरखाव में सुधार होगा। करार के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर की भविष्यसूचक निगरानी के लिए आईओटी सेंसर और AI तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे संभावित खराबियों का पहले ही पता चल सकेगा। इतना ही नहीं बल्कि डेटा-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया भी आसान होगी। मशीन लर्निंग मॉडल्स के जरिए औद्योगिक क्षेत्रों के डेटा का गहन विश्लेषण किया जाएगा, जिससे संसाधनों का उचित उपयोग, परिचालन सुधार और रणनीतिक योजना बनाने में मदद मिलेगी।

NEWSANP के लिए उत्तर प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *