पूर्व मंत्री स्व: जगरनाथ महतो जी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई…

पूर्व मंत्री स्व: जगरनाथ महतो जी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई…

धनबाद(DHANBAD):झामुमो धनबाद जिला कार्यालय कुर्मीडीह में जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन जी के नेतृत्व में झामुमो के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री स्व: जगरनाथ महतो जी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन जी द्वारा स्व: जगरनाथ महतो जी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तदोपरांत सभी लोगों ने बारी बारी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

मौके पर जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब एक महान जननायक, झारखण्ड की जनता के सच्चे सपूत, स्वर्गीय जगरनाथ महतो जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु एकत्रित हुए हैं। यह दिन हम सभी के लिए भावनात्मक है, क्योंकि हमने एक ऐसे नेता को खोया है जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन जनता की सेवा, गरीबों की सहायता और झारखण्ड की अस्मिता के लिए समर्पित कर दिया।
स्व. जगरनाथ महतो जी केवल एक मंत्री नहीं थे, वे हमारे मार्गदर्शक, हमारे प्रेरणास्रोत थे। शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने झारखण्ड की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु कई ऐतिहासिक कदम उठाए। चाहे वह गरीब बच्चों के लिए शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की बात हो, या स्कूलों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की, उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता की।

मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य जग्गू महतो, जिला उपाध्यक्ष कालीचरण महतो, संगठन सचिव मनोज महतो, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू,झाकोमयू जोनल अध्यक्ष हराधन रजवार,पूर्व प्रवक्ता समीर रवानी, वरिष्ठ नेता देबू महतो,रतीलाल टुडू,अमीत महतो, एजाज अहमद, मिहिर दत्ता अख्तर हुसैन अंसारी,राजू हाड़ी, टिंकू सरकार,मेराज अंसारी ,मोकीम अंसारी,मंजूड़ा मराण्डी,मो० शमीम अंसारी,भरत रजवार, संजय सोरेन, अजय कुमार , मनोज मराण्डी,बीरजू सोरेन,लखन लाल टुडू, कासिम अंसारी, मनसा राम मुर्मू,पवन माझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *