सिंदरी में रामनवमी का महापर्व संकट मोचन मंदिर ए सी सी गेट में काफी धूम धाम से मनाया गया..पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को खिलाया गया महाभोग…

सिंदरी में रामनवमी का महापर्व संकट मोचन मंदिर ए सी सी गेट में काफी धूम धाम से मनाया गया..पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को खिलाया गया महाभोग…

धनबाद(SINDRI):सिंदरी में रामनवमी का महापर्व संकट मोचन मंदिर एसीसी गेट में काफी धूमधाम से मनाया गया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा सुबह से ही मंदिर प्रांगण में पूजन कार्य प्रारंभ हो गया 1:00 बजे ध्वजा पूजन हुआ और सैकड़ो ध्वज मंदिर प्रांगण में पूजन के बाद स्थापित किया गया इसके उपरांत हवन और आरती हुई, फिर भंडारा का कार्यक्रम शुरू हुआ जो निरंतर जारी रहा।हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा में शिरकत करके प्रसाद ग्रहण किये आज के इस कार्यक्रम में जजमान डॉ ए के श्रीवास्तव पुरोहित पंडित संतोष मिश्रा थे। सेवक मंडली में सिंदरी चेम्बर्स अफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दिपू,सुनील शर्मा, मणि भूषण सिंह, रवि कुमार, विक्रम कुमार , अमित कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, नीरज सिंह, राजू रॉय, आयुष, रोशन, विनय सिंह के अलावा अनेकों लोग काफी संख्या में सेवकगण अपनी सेवा दिए। दीपक कुमार दिपू ने चैत नौ रात्रि के शुभ अवसर पर सिंदरी वासियों, धनबाद वासियों, झारखंड वासियों के साथ साथ पूरे देश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि श्री दुर्गा माता, सीता राम एवं बजरंगबली जी सबको ख़ुशी सुखी और समृद्ध रखें हमारा देश विकास की ओर बढ़े और विश्व गुरु बने यही हमारी कामना है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *