रांची(RANCHI): सूबे के मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना मूर्मू ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में अर्पित की पूजा, राज्य की खुशहाली की कामना की।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर दोनों नेताओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में श्रद्धापूर्वक अर्पित किए और राज्य तथा जनता की खुशहाली, समृद्धि और विकास की कामना की।
रामनवमी का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। यह त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह समाज में एकता, शांति और भाईचारे का संदेश भी फैलाता है।
पूजा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने झारखंड के नागरिकों से आह्वान किया कि वे सदाचार, सत्य और परोपकार के मार्ग पर चलें, जिससे राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके।
वहीं विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन ने भी इस अवसर पर राज्य के सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की उपस्थिति हम सबके जीवन में सदैव मार्गदर्शक बनी रहे, यही प्रार्थना है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

