‘जलाए जाएंगे 2 लाख दीये…श्रद्धालुओं पर ड्रोन से होगी सरयू के जल की बौछार’, अयोध्या में कल रामनवमी पर होगा भव्य आयोजन…

‘जलाए जाएंगे 2 लाख दीये…श्रद्धालुओं पर ड्रोन से होगी सरयू के जल की बौछार’, अयोध्या में कल रामनवमी पर होगा भव्य आयोजन…

अयोध्या(AYODHYA): अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘रामनवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं पर सरयू नदी का पवित्र जल छिड़का जाएगा. इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. मां सरयू के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को ध्यान में रखते हुए ये विचार किया गया है जो तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम होगा.’

रामनवमी पर्व को भव्य तरीके से मानने के लिए अयोध्या प्रशासन ने खास तैयारियां की शुरू कर दी हैं. रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर अयोध्या आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं पर ड्रोन के जरिए सरयू के जल से बौछार की जाएगी और इस मौके पर दो लाख से ज्यादा दीए जलाए जाएंगे. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी.

NEWSANP के लिए अयोध्या से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *