धनबाद(NIRSA): धनबाद जिले के निरसा के कालूबाथान ओपी परिसर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब परिसर में भीषण आग लग गई। आग के कारण मालखाना में जप्त कई वाहन आग की चपेट में आ गई। हालांकि घटना के बाद किसी तरह पानी छिड़कर आग पर काबू पाया गया।
बताया जाता है कि अगल-बगल झाड़ी जंगल हो जाने के कारण और ऊपर से भीषण गर्मी पड़ने से आग लग गई। हालांकि आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गई है। आग को काबू पाने के लिए परिसर के सभी स्टाफ कई तरह के प्रयास कर रहे हैं, थोड़ी देर के लिए ओपी परिसर में अफतार तफरी का माहौल बन गया।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

