मुख्यमंत्री ने महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया…

मुख्यमंत्री ने महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया…

पटना(PATNA):05 अप्रैल 2025 महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित

राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित महान शासक सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी महान शासक सम्राट अशोक की सांकेतिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

NEWSANP के लिए पटना से शाहनावाज की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *