हजारीबाग पहुंचे रघुवर दास, इस मंदिर में टेका माथा, क्या बोले…

हजारीबाग पहुंचे रघुवर दास, इस मंदिर में टेका माथा, क्या बोले…

हज़ारीबाग़(HAZARIBAGH): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व गवर्नर रघुवर दास आज हजारीबाग पहुंचे। बड़कागांव में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने अष्टभुजी माता मंदिर कंडाबेर में पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मंदिर हजारों वर्षों से शक्ति की उपासना का प्रतीक है और नारी शक्ति की पूजा की महत्ता पर जोर दिया। रघुवर दास ने इस मंदिर को रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर की तरह सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात की, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके और राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

इसके बाद, वह केरेडारी के बेगवरी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में रांची के पंडरा में अपराधियों द्वारा मारे गये भूपल साव के परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर रघुवर दास ने हजारीबागवासियों को चैत्र नवरात्र और रामनवमी की शुभकामनाएं दी। मौके पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए हज़ारीबाग़ से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *