धनबाद(DHANBAD):1947 से रामनवमी के उपलक्ष्य पर हीरापुर हटिया व्यवसाय समिति द्वारा किया जा रहा है अखाड़ा का आयोजन
इस अखाड़ा दल का इतिहास आजादी से पहले का है. समिति के सदस्य जयप्रकाश साव ने बताया कि 1947 से ही अखाड़ा दल की स्थापना की गयी थी। तब से निरंतर दल परंपरा निभा रहा है. लाठी भांजने से लेकर भाला, क्रीच, बाना का अभ्यास खिलाड़ियों द्वारा किया जा रहा है. रात्रि 10 बजे के बाद बजे डंका पीटने के साथ खिलाड़ी मैदान में पहुंच जा रहे हैं. रामनवमी के दिन सुबह चार बजे से महावीर मंदिर हटिया में पूजा-अर्चना शुरू होगी. पहली पगड़ी बजरंगबली को बांधने के बाद अखाड़ा के उस्ताद को पगड़ी देकर सम्मानित किया जायेगा. संध्या चार बजे से जुलूस निकाला जायेगा, जो हरि मंदिर पहुंचेगा. यहां खिलाड़ी करतब दिखायेंगे. मोहक झांकी भी निकाली जायेगी.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

