मिथिला से दिल्ली तक फ्लाइट, अकासा ने भरी बिहार में पहली…

मिथिला से दिल्ली तक फ्लाइट, अकासा ने भरी बिहार में पहली…

बिहार(BIHAR): दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये अकासा एयरलाइन ने पहली उड़ान भरी। बिहार में विमानन सेवाओं का नया अध्याय शुरू हुआ। वहीं, अब मिथिला और बिहार के लोगों के लिये सफर अब और सुगम हो गया है। दिल्ली और दरभंगा एयरपोर्ट पर दीप प्रज्वलन कर इस सेवा का उद्घाटन हुआ। नागरिक उड्डयन मंत्री केआरएम नायडू, सांसद संजय कुमार झा और गोपालजी ठाकुर ने इस ऐतिहासिक मौके पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं। दरभंगा एयरपोर्ट पर भूमि एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने प्रथम यात्री को बोर्डिंग पास सौंपा और इस सेवा को बिहार के विकास की नई उड़ान बताया। इससे पहले समय से पहले फ्लाइट दरभंगा पहुंची। दिल्ली से उड़ान भरने वाली क्यूपी 1405 फ्लाइट 10.55 बजे की बजाय 10:47 बजे ही लैंड कर गई। दिल्ली के लिये क्यूपी 1406 फ्लाइट सुबह 11.58 बजे रवाना हुई, सभी सीटें फुल थीं। अब इस रूट पर इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा—तीनों कंपनियां सेवाएं दे रही हैं, जिससे यात्रियों को किफायती टिकटों के साथ बेहतर विकल्प मिलेंगे।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *