ECR GM के नेतृत्व में डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल सफल… 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन….

ECR GM के नेतृत्व में डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड पर हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल सफल… 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन….

धनबाद(DHANBAD):डीडीयू गया-धनबाद रेलखंड पर तेज रफ्तार ट्रेन संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस रूट घर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया, जिसे निरीक्षण यान के माध्यम से अंजाम दिया गया। यह परीक्षण पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, ,धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा और रेलवे के सेफ्टी ऑफिसर की मौजूदगी में संपन्न हुआ

इस ट्रायल के दौरान धनबाद रेल मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, परीक्षण की निगरानी के लिए अनुसंधान, डिज़ाइन और मानक संगठन (RDSO) की टीम भी मौजूद रही।

ट्रायल के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवान भारी संख्या में तैनात रहे।

RDSO द्वारा किए गए इस सफल परीक्षण के बाद अब इस रेलखंड पर 160 किमी प्रति घंटे की गति से नियमित ट्रेन संचालन की अनुमति के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह परीक्षण भविष्य में तेज और आधुनिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस नई गति सीमा के साथ यात्रियों को यात्रा में समय की बचत होगी और उन्हें अधिक सुविधाजनक सफर का लाभमिलेगा। यह रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे यातायात की सुगमता बढ़ेगी और रेल यात्रा का अनुभव और भी आरामदायक होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के ट्रायल से रेलमार्ग की क्षमता और सुरक्षा मानकों को परखा जाता है. जिससे यात्रियों को बेहतर और तेज सेवा प्रदान की जा सके।

NEWS ANP के लिए विवेक की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *