सिंदरी(SINDRI):आज सुबह 10:00 बजे विमलेश सिंह पत्नी डॉक्टर शोभरन सिंह का एक दुखद संदेश प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने बताया की 1 अप्रैल को डॉक्टर सावरेन सिंह का निधन हो गया। सेवा निवृत्ति के बाद अलीगढ़ में अपनी पत्नी के साथ विमलेश सिंह और दो बेटियां प्रीति और स्वाति सिंह, दामाद रवि शंकर सिंह साथ वह निवास कर रहे थे।
हमसब के प्रिय डॉ सोवरन सिंह FCIL हॉस्पिटल में डिप्टी सीएमओ के रूप में कार्यरत थे. वे करीब 72 वर्ष के थे। मृदुल भाषी, सदा सब को मदद पहुंचाने वाली इंसान थे। सिंदरी में चिकित्सा के क्षेत्र में इनका शानदार योगदान रहा है। उन्हें हम सब एक महान इंसान के रूप में जानते थे । सिंदरी से जाने के बाद भी उनका इतना लगाव था सिंदरी से कि वह दोबारा से सिंदरी आए और यहां पर चिकित्सा के क्षेत्र में काफी योगदान दिया। उनका आकस्मिक जाना हमसब के लिए व्यक्तिगत क्षति है उनके परिवार के साथ-साथ हम सबके लिए और सिंदरी वासियों के लिए अत्यंत पीड़ा दायक है।
हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें उनके पूरे परिवार के सारे सदस्यों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें उनकी आत्मा की शांति के लिए हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

