अयोध्या में गूंजेगा “जय श्री राम”, रामलला के सूर्य तिलक की अद्भुत तैयारी….

अयोध्या में गूंजेगा “जय श्री राम”, रामलला के सूर्य तिलक की अद्भुत तैयारी….

यूपी( UP) : अयोध्या धाम एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। 6 अप्रैल को रामलला के दिव्य अभिषेक की तैयारी जोरों पर है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने मीडिया को बताया कि इस शुभ अवसर पर आरती, छप्पन भोग और भव्य श्रृंगार का आयोजन होगा।

चार मिनट तक सूर्य तिलक
रामलला के जन्म के समय दोपहर में भव्य आरती होगी और छप्पन भोग अर्पित किया जायेगा। इसी दौरान रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें अर्घ्य अर्पित करेंगी—यह दिव्य क्षण चार मिनट तक चलेगा और इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जायेगा, ताकि देश-विदेश में बसे श्रद्धालु इस महोत्सव का आनंद ले सकें। सुबह रामलला का अभिषेक होगा, जिसके बाद विशेष श्रृंगार किया जायेगा। इस दौरान मंदिर प्रांगण वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से गूंज उठेगा। भक्तों के लिए यह पल अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव लेकर आयेगा। इस आयोजन को इतना भव्य बनाया जा रहा है कि इसे देश-दुनिया के करोड़ों लोग लाइव देख सकें। श्रद्धालु घर बैठे अपने आराध्य के जन्मोत्सव के साक्षी बन सकेंगे। शहर की गलियां भगवा पताकाओं और फूलों से सजाई जा रही हैं। भजन-कीर्तन की गूंज से अयोध्या एक बार फिर त्रेतायुग के उस दिव्य वातावरण का अनुभव करेगी, जब स्वयं देवगण रामलला के स्वागत के लिए उत्सुक थे।

NEWSANP के लिए यूपी से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *