सिंदरी(SINDRI):भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का 24 वाॅ अखिल भारतीय “पार्टी कांग्रेस” (महाअधिवेशन) 2 से 6 अप्रैल तमिलनाडु के मदुरै शहर में हो रहा है।
*पार्टी का लाल झंडा फहराने के साथ महाअधिवेशन प्रारंभ हुआ। मदुरै में झंडा तोलन के साथ ही पूरे देश के सभी पार्टी कमेटियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में झंडा तोलनकर पार्टी कांग्रेस के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त किया।
सिंदरी में सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता काली सेन गुप्ता ने पार्टी का लाल झंडा फहराया।झंडा तोलन के बाद संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कलीसेन गुप्ता ने कहा महाअधिवेशन से पहले लगभग 10 महीने से पार्टी में सभी कमेटी स्तर पर सम्मलनों का दौर चला, संभवत देश में किसी राजनीतिक दल के आंतरिक लोकतंत्र का यह सबसे बड़ा एक्सरसाइज था। शाखा से लेकर लोकल कमेटी ,जिला कमेटी एवं राज्य कमेटी का सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शाखा से लेकर नई राज्य कमेटी का गठन और सभी कमेटियों के सचिव एवं पदाधिकारी का चुनाव किया गया। सीपीआई(एम) में किसी भी स्तर पर कोई मनोनीत नहीं होता सभी कमेटियों एवं पदाधिकारी का चुनाव की पूरी पारदर्शी आंतरिक चुनाव प्रक्रिया अपनाने वाली सीपीआई(एम) देश का एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। पार्टी के इतिहास में यह एक बहुत महत्वपूर्ण पार्टी कांग्रेस हो रहा है। जिसके सामने पार्टी को आगे बढ़ाने और देश के सामने मौजूद कॉर्पोरेट हिंदुत्व गठजोड़ के षड्यंत्र को परास्त किया जाने की चुनौतियों से निपटने की कार्य योजना बनाने का बड़ा लक्ष्य है।
कार्यक्रम में गौतम प्रसाद सूर्य कुमार सिंह राज नारायण तिवारी पिंटू चटर्जी सुबल चंद्र दास रानी मिश्रा रंजू प्रसाद सविता देवी शिबू राय दीपक बनर्जी आनंद मंगल मोहम्मद शमीम जीतू राय प्रमोद कुमार सिन्हा सुरेंद्र पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

