वक्फ संशोधन विधेयक पर गरमाई सियासत, चिराग पासवान बोले- ‘विपक्ष फैला रहा भ्रम’…

वक्फ संशोधन विधेयक पर गरमाई सियासत, चिराग पासवान बोले- ‘विपक्ष फैला रहा भ्रम’…

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जहां सरकार इसे मुस्लिम समुदाय और गरीबों के हित में बता रही है, वहीं विपक्ष का आरोप है कि यह विधेयक सरकार के राजनीतिक फायदे के लिए लाया गया है.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने इस विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इससे मुस्लिम समाज के कमजोर तबके को न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस विधेयक को लेकर विपक्ष जानबूझकर भ्रम फैला रहा है और इसे मुस्लिम विरोधी बताने की कोशिश कर रहा है. चिराग ने सवाल किया कि अगर यह विधेयक असंवैधानिक होता, तो क्या भारत की संसद इसे पास करती?

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *