DHANBAD RAIL DIVISION TOP: माल ढुलाई में देशभर में फिर बना नंबर 01,यात्री सुविधाओं में भी आगे,160 किलोमीटर हाईस्पीड ट्रेन के लिए तैयार हो रहा है ट्रैक…

DHANBAD RAIL DIVISION TOP: माल ढुलाई में देशभर में फिर बना नंबर 01,यात्री सुविधाओं में भी आगे,160 किलोमीटर हाईस्पीड ट्रेन के लिए तैयार हो रहा है ट्रैक…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए माल ढुलाई में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बतायाकि धनबाद मंडल यात्री सुविधा और माल ढुलाई दोनों में अब भी पहले स्थान पर बना हुआ है।

वही धनबाद से मुंबई की सीधी ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। सीधी ट्रेन जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू होगी, जिससे धनबाद और मुंबई के बीच यात्रा करने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

डीआरएम ने बताया कि इस वर्ष धनबाद मंडल ने 12 प्रतिशत लोडिंग लक्ष्य को पूरा किया है। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 30 हजार करोड़ के लक्ष्य में से 26 हजार करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है…

मौजूदा समय में धनबाद रेल मंडल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।वही डीआरएम ने कहा धनबाद डिविजन में 15 स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत कार्य चल रहा है। इनमें कतरास स्टेशन भी शामिल है, जिसे जल्द ही पूरी तरह विकसित कर लिया जाएगा। वही रेलवे में हाईस्पीड ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए कार्य चल रहा है…जल्द ही 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। इस दिशा में ट्रायल की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है।

वही गढ़वा में रेलवे ओवर रेल (ROR) का काम तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने की योजना है। इससे स्थानीय रेल यातायात को और अधिक सुगम बनाया जा सकेगा..

NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *