झरिया में सुहागिनों ने की गणगौर माता की पूजा, निकली शोभा यात्रा…

झरिया में सुहागिनों ने की गणगौर माता की पूजा, निकली शोभा यात्रा…

धनबाद(DHANBAD) : झरिया लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित राणी सती मंदिर में मंगलवार को प्रातः सुहागिनों ने गणगौर की पूजा की. दोपहर से दादी जी का सिंधारा उत्सव मनाया गया. इस दौरान श्रीराणी सती मंदिर से राज्य में पहली बार ईसर गणगौर माता की शोभा यात्रा निकाली गयी. पालकी में ईसर गणगौर माता जी को नगर भ्रमण कराया गया. शोभा यात्रा राणी सती मंदिर से सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, चार नंबर, धर्मशाला रोड होते हुए चिल्ड्रेन पार्क लाल बाजार से आनंद भवन पहुंचकर गणगौर माता को तालाब में विसर्जन किया गया. इस दौरान महिलाओं ने गौर ए गणगौर माता खोल किवाड़ी, बाहर उबी थारी पूजन वाली,,,.,“ चालों है सखियों आपा हेमा चल चिंगारो राज,,,, गाकर लोगों का मन मुग्ध कर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, छेदीलाल तुलस्यान, प्रकाश झुनझुनवाला, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनिल खेमका, नरेश अग्रवाल, संदीप सांवरिया, आलोक अग्रवाल, अनिल चौधरी, संजय झुनझुनवाला, बृजमोहन अग्रवाल, राणी सती महिला समिति की मीनू चौधरी, सरिता जालूका, सुनीता अग्रवाल, सुजाता खेमका, सरोज शर्मा, आशा खेमका, ममता तुलस्यान, सुमन अग्रवाल, संतोष गोयनका, कुसुम झुनझुनवाला, शोभा अग्रवाल आदि सदस्य सक्रिय थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *