धनबाद मंडल में चलाया चलाया जा रहा है टिकट चेकिंग अभियान …

धनबाद मंडल में चलाया चलाया जा रहा है टिकट चेकिंग अभियान …

धनबाद(DHANBAD):धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन एवं रात्रि में भी चलाया जा रहा है । चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की जा रही है | इसी क्रम में आज दिनांक 01.04.25 को गोमो- कोडरमा- पहाड़पुर खंड में विशेष जांच अभियान चलाया गया जिसमें कुल 108 बिना टिकट या अनुचित टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया | इस दौरान उनसे 62 हज़ार 555 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई | धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में यह जारी रहेगी । इस तरह के जांच अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना है ताकि वे अगली बार टिकट लेकर यात्रा करें एवं उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *