आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया…

आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया…

धनबाद(DHANBAD): आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में समापक भुगतान मार्च माह 2025 समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर मार्च माह 2025 में कुल 44 सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया है | विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थेl

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *