क्षेत्रीय संगठनीक बैठक सह हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह आरोग्य भारती महिला आयाम द्वारा संपन्न हुआ…

क्षेत्रीय संगठनीक बैठक सह हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह आरोग्य भारती महिला आयाम द्वारा संपन्न हुआ…

धनबाद(DHANBAD):आरोग्य भारती का एक क्षेत्रीय संगठनीक बैठक सह हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह आरोग्य भारती महिला आयाम धनबाद जिला के द्वारा एक होटल में संपन्न हुआ ।जिसकी अध्यक्षता सह संचालन डॉक्टर विकास रमन ने किया।

बैठक में धनबाद महानगर, धनबाद ग्रामीण, गिरिडीह, जामताड़ा के आरोग्य भारती के कार्यकर्ता शामिल हुए ।बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य डॉक्टर अशोक वार्ष्णेय उपस्थित रहे ।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर वार्ष्णेय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए मौसमी एवं क्षेत्रीय आहार करना चाहिए ।व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए दैनिक दिनचर्या में योगा को शामिल करने तथा स्वस्थ रहने के कई टिप्स दिए ।

बैठक का विषय प्रवेश प्रांतीय संयुक्त सचिव जयप्रकाश सिंह ने किया ।

हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह के अवसर पर महिला प्रमुख ममता सिंह ,संगीता शर्मा आदि महिलाओं ने नववर्ष के उपलक्ष में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं मिठाई खिला कर खुशियां मनाई।

बैठक का समापन शांति पाठ एवं भारत माता की आरती के साथ संपन्न हुआ।

बैठक सह हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह में प्रांत पर्यावरण प्रमुख अरुण कुमार राय,संजय परशुरामका अध्यक्ष जामताड़ा ।सतीशवर प्रसाद सिंह अध्यक्ष गिरिडीह, आरके दास सचिव गिरिडीह, मधु सिंह ,शोभा गुप्ता ,ममता सिंह ,दयाशंकर चौबे ,यतींद्रनाथ ठाकुर ,विकास जी, विद्युत दत्त, पवन अग्रवाल ,संगीता शर्मा, अंजली प्रसाद ,साधना कुमारी, सुषमा प्रसाद ,डॉक्टर जालंधर सिंह ,अविनाश कुमार ,विक्रम हिमालय ,बबलू जी ,राजेंद्र प्रसाद ,अजय कुमार, अशोक कुमार सहित दर्जनो कार्यकर्ता शामिल थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *