आज से महंगा होगा मैथन टोल प्लाजा से गुजरना, 5 से 20 रूपये तक हुई वृद्धि…

आज से महंगा होगा मैथन टोल प्लाजा से गुजरना, 5 से 20 रूपये तक हुई वृद्धि…

धनबाद(DHANBAD): सोमवार की रात 12 बजे से मैथन टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को अब 5 से 20 रूपये तक बढ़ा हुआ टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। इस बाबत मैथन टोल प्लाजा प्रबंधन ने 2025-26 का नया रेट जारी किया है, जो 1 अप्रैल से लागू होगा। नए रेट के अनुसार मैथन टोल प्लाजा से एक बार गुजरने वाले छोटे कमर्शियल कार को अब 165 रुपये चुकाना होगा, जो पहले 160 रुपये भुगतान करना पड़ता था, जिसमें 5 रूपये की वृद्धि हुई है।

वहीं बस-ट्रक जैसे दो एक्सेल वाली व्यवसायिक वाहनों पर 330 रूपये की जगह अब 345 रुपये का टोल टैक्स लगेगा, यहां 15 रूपये की वृद्धि हुई है। जबकि तीन एक्सेल वाली कमर्शियल वाहन को अब 375 रूपये देना होगा, पहले इन्हें 360 रुपये देना होता था। यहां भी 15 रूपये की वृद्धि हुई है। भारी व्यावसायिक चार एक्सेल वाली वाहनों पर अब 540 रुपये टैक्स भुगतान करना पड़ेगा, जबकि पहले 520 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। यहां 20 रूपये की वृद्धि हुई है। इस तरह ओवर सीज के सात एक्सेल वाली भारी व्यावसायिक वाहनों को 635 रूपये के स्थान पर अब 655 रुपये देना होगा, यहां भी 20 रूपये की वृद्धि की गई है।

इसके अलावा वाहनों के मासिक पास किराए पर भी 10 रूपये की वृद्धि की गई है। इससे पूर्व मंथली पास के लिए 340 रूपये लगता था, लेकिन अब 350 रूपये लगेगा। जबकि जिले के अंदर चलने वाली जेएच नंबर वाले वाहनों के टोल टैक्स में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *