बिहार(BIHAR) : देश के गृहमंत्री अमित शाह के कथनी और करनी में काफी अंतर है। यह कहना है जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने साफ तौर पर कहा था कि हम बिहार आएंगे तो चीनी मिल चालू करेंगे ।चीनी मिल चालू नहीं हुआ और वह बिहार आकर चले गए। अमित शाह ने कहा था की नया बिहार बनाएंगे क्या नया बिहार बन गया ? उन्होंने कहा था कि सड़क पर नमाज अदा मुसलमान को नहीं करने देंगे। आज जहानाबाद में मैंने खड़ा होकर मुसलमान को सड़क पर नमाज अदा करवाया ।इसके लिए मैं गुनहगार हूं। अमित शाह सिर्फ बयान बाजी करते हैं। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने साफ तौर पर कहा कि अमित शाह कभी नेता नहीं हो सकते हैं वह तड़ीपार हैं। लालू प्रसाद यादव पर अमित शाह ने कई प्रकार के आरोप लगाए जो सरासर गलत है। अमित शाह कभी देश हित में सोच नहीं सकते । सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का दिमागी हालत ठीक नहीं है। अमित शाह के साथ पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिस तरह से एक महिला के साथ मंच पर उन्होंने गलत हरकत किया है। वह सरासर गलत है। हमेशा महिला का इज्जत उतारने की मनसा में नीतीश कुमार रहते हैं। नीतीश कुमार को बिहार की जनता सबक सिखाने का काम आने वाले चुनाव में करेगी। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह के समीप ईद के मौके पर मुस्लिम भाइयों के नमाज अदा कराने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

