मिर्ज़ापुर के विंध्य महोत्सव में दिखेगा संगीत, डांस और भरतनाट्यम का संगम, दिल्ली के चर्चित बैंड के आगे 9 दिन झूमेंगे लोग…

मिर्ज़ापुर के विंध्य महोत्सव में दिखेगा संगीत, डांस और भरतनाट्यम का संगम, दिल्ली के चर्चित बैंड के आगे 9 दिन झूमेंगे लोग…

विंध्य महोत्सव में संगीत, नृत्य और भरतनाट्यम का संगम होगा
साधो द बैंड ग्रुप और सोनल मान सिंह प्रस्तुति देंगे
नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी धाम में आयोजन होगा

यूपी(UP) : यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि में संगीत, नृत्य और भरतनाट्यम का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. देश के विभिन्न नामचीन कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी. इनमें साधो द बैंड ग्रुप और पद्य विभूषण सोनल मान सिंह के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी. नवरात्रि में मां के धाम में विंध्य महोत्सव का आयोजन होता है. 9 दिनों तक अलग-अलग कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जाती है. इसबार का विंध्य महोत्सव बेहद खास और भव्य होने जा रहा है.

नवरात्रि के पहले दिन लोकगायिका पद्यश्री उर्मिला श्रीवास्तव और विंस डांस एकेडमी के द्वारा महिषासुर मर्दिनी और शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी गई. 31 मार्च को बॉलीबुड सिंगर वरदान सिंह और स्थानीय कलाकार लोगों को मंत्रमुग्ध करते नजर आए. 2 अप्रैल को प्रेम प्रकाश दूबे का भवन और 3 अप्रैल को मणिपुर नृत्य और हरिहरपुर घराना का शास्त्रीय संगीत का आनंद लोग ले सकेंगे.

साधो द बैंड ग्रुप छोड़ेंगे छाप
मां विंध्यवासिनी धाम के भक्तों के लिए खुशखबरी, जल्द लॉन्च होगा वेबसाइट-ऐप
मां विंध्यवासिनी धाम में ड्रेस कोड लागू, इन लोगों के लिए वेशभूषा निर्धारित
मां विंध्यवासिनी धाम में दिल खोलकर अब भक्त करें दान, यूपीआई सुविधा हुई शुरू.

मां विंध्यवासिनी का दर्शन हुआ आसान
4 अप्रैल को चर्चित साधो द बैंड के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी. यह बैंड दिल्ली के चर्चित बैंड हैं. इन कलाकारों के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. 5 अप्रैल को मशहूर कलाकार व पद्यविभूषण सोनल माब सिंह के द्वारा भरत नाट्यम और छह अप्रैल को नृत्यांजलि फाउंडेशन के द्वारा नवदुर्गा लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग कलाकार अलग-अलग दिन पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

यहां हो रहा आयोजन
रोडवेज परिसर में आयोजित हो रहे विंध्य महोत्सव के नोडल अधिकारी ने बताया कि रात्रि में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देशन में इस बार नामचीन कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी. इनमें साधो द बैंड ग्रुप और भरतनाट्यम सोनल मान सिंह की प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी.

NEWSANP के लिए यूपी से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *