विहंगम योग संस्थान ने नववर्ष के मौके निकाला स्वर्वेद शोभायात्रा…

विहंगम योग संस्थान ने नववर्ष के मौके निकाला स्वर्वेद शोभायात्रा…

धनबाद(DHANBAD): ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान, धनबाद द्वारा रविवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष के सुअवसर पर टाटा सिजुआ में स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जिला के प्रधान संयोजक रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गाजे बाजे एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई, जो भेलाटांड़ से प्रारंभ होकर कपुरिया होते हुए टाटा सिजुआ के गीता सिंह के निवास स्थान तक गई। स्वर्वेद शोभायात्रा में धनबाद जिले के धनबाद, झरिया, कतरास, महुदा, निरसा, गोविंदपुर, भुली, टाटा सिजूआ, पुटकी एवं बाघमारा आदि क्षेत्रों से आये सैकड़ों गुरुभाई, गुरुबहनें थीं। जो अपने माथे पर स्वर्वेद महाग्रंथ को लेकर शोभायात्रा में कतारबद्ध होकर चल रही थी। यात्रा में मुख्य रूप से रत्नेश कुमार सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह, रवीन्द्र अम्बष्ठा, जीपी सिंह, आशुतोष शिखर, किशोरी गुप्ता, किरण सिंह, सती केशरी, उपासी ठाकुर, गीता सिंह, मुन्नी पाण्डेय, रेखा वर्णवाल, रंजीत सिंह, अमरेन्द्र सिंह, उदय पंडित, शंकुतला भगत, एके पाण्डेय, अशोक महतो, अंशु सिंह, विपिन झा, डॉ. मिथिलेश, मुकुंद अग्रवाल, संजू देवी, राम उचित शर्मा, संगीता वर्णवाल आदि शामिल थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *