जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद की नमाज….

जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद की नमाज….

धनबाद(DHANBAD):ईद-उल-फितर के अवसर पर सोमवार को जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर नमाजियों ने देश की खुशहाली, बरकत, अमन और चैन की दुआ मांगी। विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 7.15 बजे से लेकर 9:00 बजे तक ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने बताया कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। सभी थाना क्षेत्र तथा संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुबह 6:00 बजे से कंट्रोल रूम कार्यरत रहा। कंट्रोल रूम में कहीं से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले के झरिया, एना इस्लामपुर, तेतुलमारी, बलियापुर, पूर्वी टुंडी, टुंडी, निरसा, कलियासोल, बाघमारा, एगारकुंड सहित धनबाद के रेलवे ग्राउंड, नया बाजार ईदगाह मस्जिद, टीसी कंपाउंड मस्जिद, हैदरी मस्जिद लोहा मार्केट, मनईटांड़ मस्जिद, नूरी मस्जिद वासेपुर, अब्दुल जब्बार बड़ी मस्जिद वासेपुर, शमशेर नगर ईदगाह, इसलामपुर ईदगाह, नयी मस्जिद वासेपुर, रहमतगंज मस्जिद, सी ब्लाक मदरसा इस्लामिया भूली, डी ब्लाक टाउनशिप ईदगाह भूली, अहसन आलम मस्जिद मारुफगंज, मदीना मस्जिद कुसुण्डा स्टेशन, कोयला नगर मस्जिद, रजा मस्जिद शमशेर नगर, गौसिया मस्जिद भट्टा मोहल्ला नया बाजार, गौसिया मस्जिद मिल्लतगंज, बगदादी मस्जिद चेक पोस्ट कतरास रोड, जोनल ट्रेनिंग स्कूल वासेपुर, आजाद नगर ईदगाह सहित अन्य ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *