बड़ा हादसा, अब तक 6 की मौ’त…

बड़ा हादसा, अब तक 6 की मौ’त…

हिमाचल प्रदेश(HIMACHAL PRADESH): रविवार शाम 4 बजे के करीब हिमाचल प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास लैंडस्लाइड हो गया। खबर लिखे जाने तक मलबे में दबकर 6 की मौत हो चुकी थी। मौके पर पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने का अंदेशा है। लैंडस्लाइड के बाद सड़क पर एक बड़ा सा चीर का पेड़ गिर गया, तीन-चार गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं, कुछ लोग गाड़ियों में फंसे थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी लोगों को कुल्लू रेफर किया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में कुछ टूरिस्ट हो सकते हैं। लैंडस्लाइड के बाद कुल्लू-मणिकर्ण रोड पर जाम लग गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं।

NEWSANP के लिए हिमाचल प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *