टॉप 50 में पहुंचे हेमंत सोरेन, देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार…

टॉप 50 में पहुंचे हेमंत सोरेन, देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार…

झारखंड(JHARKHAND):झारखंड के CM हेमंत सोरेन के लिये साल 2025 बड़ी उपलब्धि लेकर आया है। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी 100 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में इस बार उन्होंने 40वां स्थान हासिल किया है। यह झारखंड के लिये नाज की बात है, क्योंकि बीते साल वे 93वें स्थान पर थे, लेकिन इस बार 53 पायदान की लंबी छलांग लगाकर उन्होंने अपनी ताकत का एहसास कराया है। इस लिस्ट में PM नरेंद्र मोदी शीर्ष पर हैं, जबकि गृहमंत्री अमित शाह दूसरे स्थान पर काबिज हैं। तीसरे स्थान पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, चौथे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और पांचवें स्थान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं। टॉप 10 में योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव और राहुल गांधी भी शामिल हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में हेमंत सोरेन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल से आगे निकल चुके हैं। हालांकि वे अब भी ममता बनर्जी और नीतीश कुमार से पीछे हैं, लेकिन जिस तेजी से उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत की है, आने वाले समय में उनका कद और ऊंचा हो सकता है। स्पोर्ट्स कैटेगरी में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। उन्हें इस लिस्ट में 48वां स्थान मिला है। वहीं, साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय सबसे पावरफुल अभिनेता बनकर उभरे हैं।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *