धनबाद में ईद को लेकर जश्न का माहौल है लोग गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। वहीं धनबाद के निरसा में विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गयी।

धनबाद(NIRSA): इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल फितर मनाई जाती है।ईद के दिन सुबह की नमाज पढ़ने के साथ ही इसकी शुरुआत हो जाती है।ईद उल फितर के साथ ही रोजे का भी समापन हो जाता है।सोमवार को देश भर में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही है।
कोयलांचल धनबाद की सभी ईदगाह और मस्जिदों पर बहुत बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और नमाज अता की। ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।इस मौके पर बच्चे काफी खुश नजर आए, वहीं बड़े, बुजुर्ग सभी अल्लाह का शुक्रिया अदा करते दिखाई दिये। शहर के तालडंगा ईदगाह, शिवलीबाड़ी रहमत नगर के ईदगाह से बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। मुस्लिम समुदाई के लोगों ने ईद की नमाज अता की और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाईयां दी।
इस मौके पर निरसा के विधायक अरुप चटर्जी ,जिप सदस्य गुलाम कुरैशी और प्रशासन के लोग उपस्थित रहे। सभी ने ईद की बधाइयां दी, बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना मसूद अजहर कादरी ने कहा कि यह पर्व भाईचारगी का पर्व है, अल्लाह के हर बंदे आज के दिन एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां देते हैं. अल्लाहताला सभी को खुशियां दे और देश मे अमन चैन बनी रहे।
पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि अल्लाहताला सभी की मुराद को पूरा करें और झारखंड के सभी लोग शांति के साथ भाईचारगी निभाए।गुलाम कुरैशी ने कहा कि ईद भाईचारगी का संदेश देता है एक माह कठिन परिश्रम से रोजा रखते हैं और ईद के दिन एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हैं यह मोहब्बत का पैगाम लेकर आता है। इस मौके पर उपस्थित सीओ कृष्णा मरांडी ने कहा कि पूरे शिद्दत के साथ बड़े ही शांति ढंग से ईद मनाई जा रही है। जेएमएम के पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाईचारगी का पर्व मनाते हैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि अल्लाह की रहमत सभी पर बरसती रहे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

