धनबाद(DHANBAD):अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। रविवार को अभाविप जिला कार्यालय में की गई इस घोषणा में जिला प्रमुख डॉ. संजय सिंह जी, प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी, प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक नीरज निखिल की उपस्थिति में महानगर इकाई पुनर्गठन के उपरांत एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया, साथ ही विक्रम संवत 2082 हिन्दू नव वर्ष पर मिठाईयां एवं गुलाब लगाकर उत्सव मनाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रमुख डॉ. संजय सिंह ने अभाविप को विश्व का सबसे बड़ा एवं पवित्र छात्र संगठन बताया और साथ ही परिषद के मूल्य मंत्र ज्ञान, शील, एकता को बताया उन्होंने कहा कि आप बच्चे पढ़ेंगे तो ज्ञान की प्राप्ति होगी , तभी शीलता आएगी और उससे एकता के महत्व को समझ पाएंगे l सभी छात्रों को सही दिशा हेतु अभाविप में कार्य करना चाहिए।
प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने कहां की किसी भी संघ संगठन के लिए कार्यकर्ता नीव होते हैं एवं धरातल पर रहकर मूल्यों और उसकी नीतियां को कार्य में लाते हैं
प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक नीरज निखिल ने कार्यकर्ताओं को पांच 'क' का मूल्य समझाया जो इस प्रकार है कार्यकर्ता, कार्यकरिणी, कार्यालय, कोष, कार्यक्रम उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्य करने पद्धति सिखाया।
जिला प्रमुख एवं धनबाद महानगर के निर्वाचन कार्यकारिणी के निर्वाचनकर्ता डॉ. संजय सिंह के द्वारा पुरानी इकाई को भंग किया गया …
तत्पश्चात नूतन इकाई की घोषणा की गई ।
इकाई घोषणा के पश्चात जिला प्रमुख एवं चुनाव अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंत्री का अभिनंदन किया ।
नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष ने अपने मनोगत में कहा कि मुझे विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़कर गर्व हो रहा है अभाविप धनबाद आने वाले समय मे सृजनात्मक कार्यो के माध्यम से कैम्पस में छात्रों के बीच सक्रिय होकर आगे बढ़ेगा ऐसी मैं आशा करता हूँ।
नई इकाई 2025 के धनबाद महानगर अध्यक्ष प्रो.सुजीत प्रसाद और महानगर मंत्री अभय जायसवाल को बनाया गया।
महानगर उपाध्यक्ष – प्रो.संजय कुमार सिंह , प्रो. धीरज कुमार मिश्रा, प्रो.मनोज कुमार , प्रो. रमेश सरदार, प्रो.मनोज राय बक्सी ,प्रो.मनोज कुमार सिंह
महानगर सहमंत्री – सुनीता कुमारी , साक्षी कुमारी, बिदू मंडल, जयेश राठौर, गौरव कुमार, नितेश मिश्रा, सुभाष कुमार राय,
महानगर कार्यालय मंत्री- रोहित धीवर
कार्यालय सह मंत्री- सौरभ वैद्य
महानगर कोषाध्यक्ष – हर्ष सिंह
महानगर SFD संयोजक – रिक्की श्रीवास्तव
सह SFD संयोजक – काजल कुमारी
सह SFD संयोजक – अरसद अंसारी
महानगर SFS संयोजक – योगेंद्र त्रिवेदी
सह संयोजक – रोनीत सिंह
सह संयोजक – संस्कार कुमार
सह संयोजक – राजा सिंह
महानगर कलामंच संयोजक – प्रगती कुमारी
सह संयोजक कला मंच – रिया कुमारी
सह संयोजक कला मंच – शिवानी कुमारी
महानगर सोशल मीडिया संयोजक – अर्पणा आचार्या
सह सोशल मीडिया संयोजक – कुसुम कुमारी
सह सोशल मीडिया संयोजक – गौतम हाजरा
महानगर मीडिया प्रमुख – सुनिधि कुमारी
सह मीडिया प्रमुख – हर्ष बर्णवाल
सह मीडिया प्रमुख – नाहिद शेख
महानगर खेलकूद प्रमुख – सुनील कुमार
सह खेलकूद प्रमुख – ओम गणेश कुमार
सह खेलकूद प्रमुख – विक्की निर्धी
महानगर कार्यकारिणी – अंशु सिंह, अनीष कुमार, रौनक राय, चंदन यादव ,प्रियांशु गुप्ता, अंशु कुमार, नरेश कुमार , धनंजय
महानगर मंत्री अभय जायसवाल ने कहा कि अभाविप का मूल्य ध्येय ज्ञान शील एकता को अंतर निहित करते हुए हम राष्ट्र प्रथम भाव से विद्यार्थियों के हित के लिए एवं समाज में सकारात्मक कार्य को गति देने का कार्य करेंगे महानगर मंत्री सिर्फ एक पद नहीं बल्कि दायित्व है यह दायित्व मुझे हमेशा बोध करायेगी की पूरी धनबाद महानगर की शिक्षा का सुदृढ़करण हमारे कंधे में है। विद्यार्थियों के हित के लिए 24 * 7 मेरे साथ परिषद के तमाम कार्यकर्ता उनके हित में हमेशा तत्पर रहेंगे।
मौके पर प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी, प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक नीरज निखिल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम हजारी , आकाश कुमार सिंह , महानगर विस्तारक हरगोविंद पाठक , विक्की ठाकुर, विशाल ओझा, सिंदू मुखर्जी ,
राजा, नमन मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक बार पुनः सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

