श्रम विभाग के निबंधित मजदूर की पत्नी को सांसद ढुलू महतो द्वारा 2 लाख रुपये की मृत्यु सहायता राशि प्रदान…

श्रम विभाग के निबंधित मजदूर की पत्नी को सांसद ढुलू महतो द्वारा 2 लाख रुपये की मृत्यु सहायता राशि प्रदान…

धनबाद(DHANBAD):श्रम विभाग द्वारा निबंधित मजदूर एवं धनबाद सांसद ढुलू महतो के कार्यालय सदस्य, स्वर्गीय नकुल शर्मा (निवासी – सिंदवारटाड़) की पत्नी चमेली देवी को सांसद ढुलू महतो द्वारा 2 लाख रुपये की मृत्यु सहायता राशि प्रदान की गई।

यह सहायता राशि श्रम विभाग की योजना के अंतर्गत दी गई, जिसका उद्देश्य श्रमिकों के परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना है। सांसद महतो ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

इस अवसर पर श्रमिक मित्र लक्ष्मण कुमार शर्मा ,नागेन्द्र सिंह,राजेश सिंह,जगदीश साहु ,श्याम शंकर,रोहन महतो अरविंद दुबे ,रमेश महतो।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *