अलकतरा घोटाला : पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत पांच को तीन साल की सजा…

अलकतरा घोटाला : पूर्व मंत्री इलियास हुसैन समेत पांच को तीन साल की सजा…

रांची(RANCHI) : बहुचर्चित अलकतरा घोटाले में 28 साल बाद CBI की स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। स्पेशल जज पीके शर्मा की अदालत ने बिहार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन सहित पांच आरोपितों को तीन-तीन साल की सजा और 15-15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सजा पाने वालों में इलियास हुसैन, शहाबुद्दीन बेग, पवन कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल और विनय कुमार सिन्हा शामिल हैं।

वहीं मामले में ट्रायल फेस कर रहे सात आरोपितों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में 28 साल बाद मुकदमे से बरी कर दिया गया। इनमें केदार पासवान, गणपति रामनाथ, शीतल प्रसाद माथुर, तरुण कुमार गांगुली, रंजन प्रधान, शोभा सिन्हा और महेश चंद्र अग्रवाल को बरी किया। अदालत ने बीते 22 मार्च को दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद फैसले की तारीख निर्धारित की थी। साल 1994 के घोटाले का पर्दाफाश 1997 में हुआ। इसके बाद CBI ने मंत्री सहित अन्य अधिकारियों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी। मामला हजारीबाग का रोड निर्माण से जुड़ा हुआ था। कुल 27.70 रुपये का घोटाला किया गया था। 510 मीट्रिक टन अलकतरा की सप्लाई RCD हजारीबाग को करनी थी। RCD हजारीबाग को सप्लाई नहीं की गयी। इसे कागजों में दिखाया गया। मामले में पवन करियर नाम की कंपनी से अलकतरा सप्लाई किये जाने के फर्जी पेपर बनवाए गये थे।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *