चोरी के सुल्तान’ फिर से कस्टडी में…

चोरी के सुल्तान’ फिर से कस्टडी में…

कीपैड क्राइम’ का नया तरीका
लालपुर पुलिस ने किया खुलासा

रांची(RANCHI) : राजधानी रांची में चोरी के आतंक का किंगपिन धीरज जालान आखिरकार एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसकी अगुवाई में चल रहे शातिर गिरोह ने राजधानी में चोरी की वारदातों से कोहराम मचा रखा था। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी चालाकी धरी रह गई। इस बात का खुलासा आज रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया। सरगना धीरज सहित 11 चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास 100 से ज्यादा मोबाइल, 11 लैपटॉप, 8 दोपहिया वाहन, दो दर्जन घड़ियां, 1.75 लाख रुपये नकद एवं विदेशी करेंसी मिले हैं। सरगना धीरज जालान कोई मामूली चोर नहीं, वह अपराध की दुनिया का ‘पुराना खिलाड़ी’ है। उसके खिलाफ 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह अपने गिरोह में नये लड़कों को शामिल करता और उन्हें चोरी के गुर सिखाता है।

कीपैड क्राइम’ का नया तरीका
चोरों के पास से कीपैड मोबाइल भी बरामद किये गये हैं। पूछताछ में पता चला कि ये फोन गिरोह के सदस्य आपस में बातचीत के लिये इस्तेमाल करते थे, ताकि उन पर पुलिस की नजर न पड़े। महंगे एंड्रॉयड फोन और टैबलेट चोरी कर औने-पौने दाम में जहां-तहां बेचे जाते थे। सरगना धीरज की फितरत यह है कि वह भीड़-भाड़ वाले बाजारों और अपार्टमेंट पार्किंग में खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुरा लेता है। कार के शीशे तोड़कर पर्स, लैपटॉप और मोबाइल उड़ाना इसके लिये मामूली बात है।

लालपुर पुलिस ने किया खुलासा

लालपुर पुलिस की सतर्कता से यह गैंग बेनकाब हुआ। पुलिस की कार्रवाई से रांची में चोरों के हौंसले अब पस्त होने तय हैं। पुलिस ने कहा कि अपराधियों पर सख्त नजर रखी जायेगी और भविष्य में ऐसे गिरोहों का पूरी तरह सफाया किया जायेगा।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *