रांची(RANCHI) : 44 किलो पीसा हुआ डोडा के साथ पुलिस ने तीन नशे के सौदागरों को पकड़ा है। यह डोडा एक i20 कार (JHO!AJ5587) के अंदर से मिला। कार में सवार तीन लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया। इनके नाम शिवम कुमार भगत उर्फ भोलू, संग्राम सिंह एवं कृष्णा कुमार उर्फ छोटू बताये गये। इस डोडा को रांची से दार्जिलिंग शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। पकड़े गये सौदागरों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी है, मिले इनपुट पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ये तीनों बदमाश रांची के खादगड़ा बस स्टैंड कांटा टोली के पास से पकड़े गये।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

