पीएम मोदी का महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ…

पीएम मोदी का महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ…

महाराष्ट्र(MAHARASHTRA):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के नागपुर और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

पीएम मोदी नागपुर में हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रतिपदा कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान, वह आरएसएस के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद, वह दीक्षाभूमि पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह वही स्थान है जहां डॉ. अंबेडकर और उनके अनुयायियों ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे, जो एक प्रमुख सुपर-स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सा केंद्र है। इस सेंटर के नए विस्तार में 250 बिस्तरों वाला अस्पताल, 14 ओपीडी और 14 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर शामिल होंगे। इस परियोजना का उद्देश्य लोगों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। इसके बाद, प्रधानमंत्री नागपुर में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में भी एक महत्वपूर्ण उद्घाटन करेंगे, जहां वे यूएवी के लिए 1,250 मीटर लंबी हवाई पट्टी और लाइव म्यूनिशन परीक्षण सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
महाराष्ट्र के बाद पीएम मोदी बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां वह 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में विद्युत, तेल एवं गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास क्षेत्रों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना के तीसरे चरण की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत लगभग 9,790 करोड़ रुपये है। यह पिट हेड परियोजना उच्च बिजली उत्पादन दक्षता के साथ अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है। वह छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की 15,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना के कार्य की शुरुआत करेंगे। वह पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना के तहत 560 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पावरग्रिड की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

देश के नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्यों, वायु प्रदूषण में कमी लाने और स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करने के अनुरूप, प्रधानमंत्री कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसमें 200 किलोमीटर से अधिक हाई प्रेशर पाइपलाइन और 800 किलोमीटर से अधिक एमडीपीई (मीडियम डेंसिटी पॉलीइथिलीन) पाइपलाइन और 1,285 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले कई सीएनजी डिस्पेंसिंग आउटलेट शामिल हैं।

NEWSANP के लिए महाराष्ट्र से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *