पटना(PATNA): बिहार के मौसम में लगातार बदलाव और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रहा है. राज्य का तापमान मार्च के महीने में ही सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया. लोगों को अब तपिश और पसीने वाली गर्मी को झेलना पड़ा रहा है. जिस वजह से घरों में पंखे, कूलर और एसी का स्विच भी ऑन होने लगा है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ आया है. जिसका असर प्रदेश के मौसम पर भी दिख सकता है. अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है. आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ जगहों के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आने का अनुमान है. वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है.
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

