धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने आज दोपहर जिला कोषागार का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कोषागार के सभी काउंटर का निरीक्षण किया। साथ ही जिला कोषागार पदाधिकारी को आज रात्रि 10:00 बजे तक सभी बिल के भुगतान प्रक्रिया पूरी करने और समय पर उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त ने ट्रेजरी परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया।
मौके पर पर जिला कोषागार पदाधिकारी पंकज कुमार तथा जिला कोषागार के सभी कर्मी मौजूद थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

